भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा” और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है। सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन” वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है। सोरेन ने एक साक्षात्कार में दावा किया, ‘‘भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम संसाधनों – कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।”

सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है। उन्होंने भाजपा पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे” पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकात 09 अक्टूबर 2024। शनिवार सुबह, हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22850) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में एक पार्सल कोच और दो यात्री कोच शामिल थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे […]

You May Like

दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की....|....मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड