रायपुर मैग्नेटो मॉल में हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ बेहद निंदनीय – डॉ. महंत

admin
शेयर करे

24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने तीखी प्रतिज्ञा व्यक्त करते हुए कहा कि, कल रायपुर मैग्नेटो मॉल में जो कुछ भी हुआ, वह न केवल शर्मनाक है बल्कि छत्तीसगढ़ की शांत और सौहार्दपूर्ण फिजा पर एक बदनुमा दाग है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, क्रिसमस के पर्व पर सजावट को निशाना बनाना और वहां मौजूद आम नागरिकों व कर्मचारियों से उनका धर्म और जाति पूछकर डराना-धमकाना, यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और गुंडाराज हावी है। छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू‘ रहा है। यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते आए हैं। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। किसी से उसका धर्म पूछकर उसे आतंकित करना यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से यह स्पष्ट मांग करता हूँ कि इस घटना में शामिल उपद्रवियों की तत्काल पहचान कर उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ऐसी कार्रवाई हो जो एक नजीर बने।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और इस अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Next Post

'असम में 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 2027 की जनगणना से पता चल जाएगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 27 दिसंबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि राज्य की कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाली जनगणना से ये स्पष्ट भी हो जाएगा। गुवाहाटी के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज