बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली के एलान पर ‘आप’ का तंज, बोले- आम आदमी पार्टी की एंट्री से घबराए नीतीश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के पहली बार 125 यूनिट तक की मुफ्त बिजली देने की घोषणा की सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सीएम को ‘केजरीवाल मॉडल’ की बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव के कारण ही बिजली को लेकर घोषणा करनी पड़ी है। जिससे एक बात स्पष्ट हो जाती है कि आम आदमी पार्टी की एंट्री से इस बार का चुनाव जनहित के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। इसी कारण आज देश की जनता मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दें रही है। आज बिहार में भी इसी केजरीवाल मॉडल की छाया देखने को मिल रही है। अनुराग ढांडा ने कहा कि जैसे ही आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले में जाकर जनता को मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाने के लिए मजबूर किया। इसी के चलते आज सीएम नीतीश ने 1.67 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का एलान कर दिया। यह पहली बार है, जब नीतीश कुमार ने इस तरह की कोई घोषणा की है। जिससे एक चीज बिल्कुल स्पष्ट है। ये आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण ही संभव हुआ है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जहां भी चुनाव लड़ती है, वहां की राजनीति का एजेंडा अपने-आप ही बदल जाता है और असल मुद्दें शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली चुनावी चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। अनुराग ढांडा ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 20 साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जनता भय के माहौल में जी रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो खुद को सुशासन बाबू कहते थे, आज पूरी तरह बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। उनकी सरकार में ही बिहार आज सबसे पिछड़ा राज्य बन चुका है। 

उन्होंने ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी एजेंडा जनता की बुनियादी जरूरतों पर केंद्रित होगा। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और केजरीवाल मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएगी और झूठे वादों और एनडीए सरकार के खिलाफ मजबूत विकल्प पेश करेगी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी का तंज: बोले- कांवड़ियों को उपद्रवी कहना गलत, आतंकवादी बोलकर श्रद्धालुओं को किया जाता है अपमानित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाराणसी 18 जुलाई 2025। वाराणसी में सीएम योगी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्री भक्ति भावना से चलते हैं। लेकिन यहां दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों को आतंकवादी बोला जाता है। कांवड़ियों को अपमानित किया जाता है। ऐसा करके विरासत को अपमानित किया जाता […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड