क्या अनन्या पांडे का लेटेस्ट आउटफिट उर्फी जावेद की फैशन चॉइस से प्रेरित है?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 फरवरी 2024। इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद ने हमेशा अपने अनूठे फैशन सेंस के लिए ध्यान खींचा है, जो उन्हें सामान्य से अलग बनाता है। आज के समय में उर्फी जावेद एक ऐसी शख्सियत के रूप में खड़ी है, जो फैशन को उस तरह से परिभाषित कर रही हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। अब, ऐसा लगता है कि उर्फी इफ़ेक्ट एक प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार पर हावी हो रहा है! हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस को एक अलग ऑउटफिट, ड्रैगनफ्लाई टॉप पहने देखा गया, जो असाधारण लग रहा था। इसे उन्होंने वेलवेट स्कर्ट के साथ पेयर किया। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेस के साथ चम्मच, तकिए, कांटों और न जाने क्या-क्या प्रयोग किए हैं। इसके साथ, ऐसा लगता है कि अनन्या पांडे का ऑउटफिट फैशन आइकन उर्फी जावेद से थोड़ा प्रेरित था, जो फैशन को फिर से परिभाषित करने के नए और असाधारण तरीके सामने लाती हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

Leave a Reply

Next Post

रहस्य और रोमांच से भरी 'गिन के दस' 15 मार्च को होगी रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 फरवरी 2024। हिंदी फ़िल्मों में इन दिनों एक्सपेरिमेंटल फ़िल्मों का दौर है। युवा लेखक निर्देशक सरीष  सुधाकरन  की फ़िल्म एक सायकोलिज़िकल ड्रामा है जो दर्शकों को शुरूवात से अंत तक बांधकर रखेगी । रोमांच , रहस्य और ट्विस्ट से भरपूर फिल्म ‘गिन  के दस’  […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज