बीकानेर में 6 प्रसूताओं की किडनी फेल! सी-सेक्शन के बाद हालत गंभीर, डायलिसिस पर ‘मां’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीकानेर 09 जून 2026। राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा में प्रसूताओं की मौत और गंभीर संक्रमण के मामलों के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी (सी-सेक्शन) के बाद 6 महिलाओं की किडनी प्रभावित होने का मामला सामने आया है। सभी महिलाओं को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार 20 से 27 वर्ष आयु वर्ग की छह प्रसूताओं को सी-सेक्शन ऑपरेशन के बाद अचानक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं होने लगीं। इनमें किडनी फेलियर, प्लेटलेट्स में गिरावट, पेशाब बंद होना और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन जैसे लक्षण सामने आए। फलौदी निवासी प्रीति सहित सभी महिलाओं का पीबीएम अस्पताल में गहन चिकित्सा उपचार चल रहा है।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद महिलाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते पर्याप्त चिकित्सा प्रबंधन नहीं किया गया। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश भी देखने को मिला। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती जांच में केवल संक्रमण को कारण मानने से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यधिक ब्लीडिंग, मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम या अन्य चिकित्सीय जटिलताओं से भी जुड़ा हो सकता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने पानी की कमी, वार्डों में खराब पड़े एसी और कूलर जैसी बुनियादी समस्याओं की शिकायत की है। इन हालातों के बीच एक साथ कई प्रसूताओं की गंभीर स्थिति ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिलाओं की हालत बिगड़ने के पीछे संक्रमण, चिकित्सीय जटिलता या किसी स्तर पर हुई लापरवाही जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Next Post

तूफानी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव; श्रीलंका के खिलाफ इतने रन बना सके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दांबुला 09 जून 2026। श्रीलंका के दांबुला स्थित रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से चूक गए। भारत ए ने टॉस […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र