तूफानी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए वैभव; श्रीलंका के खिलाफ इतने रन बना सके

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दांबुला 09 जून 2026। श्रीलंका के दांबुला स्थित रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से चूक गए। भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआती झटके के बीच वैभव ने आक्रामक अंदाज में रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने आते ही तीन शानदार चौके जड़कर अपने इरादे जाहिर किए, हालांकि अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

वैभव ने लगाए तीन चौके
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी संभालते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने मोहम्मद शिराज के ओवर में लगातार दो चौके जड़े। पहला चौका पॉइंट की दिशा में शानदार बैकफुट ड्राइव के जरिए आया, जबकि दूसरा चौका कवर के ऊपर से खेला गया बेहतरीन शॉट था। इसके बाद अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की गेंद पर भी वैभव ने चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

कैच आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
युवा बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन चौथे ओवर में श्रीलंका ए को बड़ी सफलता मिल गई। मोहम्मद शिराज की फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव का बल्ला थोड़ा मुड़ गया और गेंद मिड-ऑफ की दिशा में चली गई। श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका और वैभव की पारी का अंत कर दिया।

प्रभसिमरन भी खास नहीं कर सके
वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। हालांकि वह लंबी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर दिखाया कि उनमें शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता है। वहीं, प्रभसिमरन सिंह भी दो रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक छह ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्य क्रीज पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रेमी के लिए मां ने किया जिगर के टुकड़े का कत्ल! पति को सुनाई ये कहानी; इस डर से परिवार के सामने कबूला सच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 09 जून 2026। मेरठ के मुंडाली थाना इलाके में एक महिला मीनाक्षी पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे रुद्रांश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया था और परिजनों ने […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न