CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 रायपुर, 17 सितंबर 2026।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 से जुड़ा अहम अपडेट जारी किया है। परीक्षा के जरिए 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अगले चरण के तौर पर होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

आयोग की ओर से 16 सितंबर को जारी सूचना में बताया गया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। आयोग ने हालांकि इन कारणों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

20 सितंबर से शुरू होना था कार्यक्रम
CGPSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलनी थी लेकिन अब यह कार्यक्रम निर्धारित तारीखों पर आयोजित नहीं होगा।

गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के 20 विभागों में कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार महत्वपूर्ण चरण हैं। इनके स्थगित होने से अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय

शेयर करेमुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न