वॉचो ऐप पर फ्लिक्स ने पेश की कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ऑटम एंड ब्लैक जैगुआर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 जुलाई 2025। क्या होता है जब एक निडर लड़की ऐमज़ॉन के जंगलों में अपने गांव और एक प्यारे तेंदुए को बचाने के मिशन पर लौटती है? जवाब है ऑटम एंड ब्लैक जैगुआर, एक दिल छू लेने वाली, रोमांचक और बेहद खूबसूरत फिल्म, जो आज 18 जुलाई, 2025. से वॉचो ऐप के फ्लिक्स  सेक्शन पर हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध है। मात्र ₹79 में यह फिल्म दर्शकों को हंसी, साहस और भावनाओं से भरपूर एक अनोखा अनुभव देती है। फ्रेंच डायरेक्टर गिल्स डी मैस्ट्रे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लुमी पोलाक  ने ऑटम की भूमिका निभाई है, एक बहादुर किशोरी जो अपने बचपन के गांव में लौटकर जंगल और अपने तेंदुए साथी को जानवरों के तस्करों से बचाने की कोशिश करती है। साथ में हैं एमिली बेट रिकॉर्डस  और वेन चार्ल्स बेकर इस कहानी को और गहराई देते हैं। इस फिल्म में सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि एक संदेश है जो दोस्ती, पर्यावरण की रक्षा और सही के लिए लड़ने की कहानी को बयां करती है। डिश टीवी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर श्री सुखप्रीत सिंह ने कहा, “फ्लिक्स की शुरुआत इस उद्देश्य से की गई थी कि बेहतरीन कहानियों और उनके रचनाकारों को वह मंच मिले, जिसके वे हकदार हैं। हम हर हफ्ते नई-नई भाषाओं और विधाओं में विविध कंटेंट ला रहे हैं। ‘ऑटम एंड ब्लैक जैगुआर’ जैसे प्रेरणादायक कंटेंट का फ्लिक्स पर आना इस बात का उदाहरण है कि यहां कहानी को सबसे ऊपर रखा जाता है।”

डिश टीवी इंडिया का डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म फ्लिक्स, इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। यह एक प्रीमियम ओटीटी अनुभव प्रदान करता है, जिसमें हर हफ्ते नई फिल्में, वेब सीरीज और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कई भाषाओं में रिलीज की जाती हैं। यहां न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन होता है, बल्कि रचनाकारों को दृश्यता, कमाई और उनकी बौद्धिक संपत्ति का पूरा अधिकार भी मिलता है। तो तैयार हो जाइए एक जंगली एडवेंचर के लिए जो दोस्ती, हिम्मत और प्रकृति के लिए जंग की कहानी है। अब स्ट्रीम करें ‘ऑटम एंड ब्लैक जैगुआर’, सिर्फ वॉचो ऐप पर।

Leave a Reply

Next Post

उल्लू ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने उल्लू कॉइन के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 जुलाई 2025। उल्लू ने आधिकारिक तौर पर उल्लू कॉइन लॉन्च कर दिया है, जो एक आधिकारिक यूटिलिटी टोकन है जिसे इसके विस्तारित डिजिटल इकोसिस्टम में ब्लॉकचेन-संचालित जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उल्लू भारत के सबसे तेज़ी से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत