पराठे बनाने के कुछ समय बाद ही हो जाते हैं कड़क? अपनाएं ये टिप्स घंटों तक बने रहेंगे नरम

शेयर करे

नाश्ते में परोसे गए गर्मागर्म सॉफ्ट लेयर्ड पराठे किसी भी व्यक्ति की भूख को बढ़ा सकते हैं। लेकिन  पराठा ठंडा होने पर अगर सख्त हो जाता है, तो उसे खाने का किसी का मन नहीं करता है।अगर आपकी भी यही समस्या है कि पराठा बनाने के कुछ समय समय बाद ही वह सूखकर कड़क हो जाता है तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये आसान टिप्स, जिसकी मदद से सॉफ्ट परांठा बनाया जा सकता है। 

मुलायम पराठा बनाने के आसान टिप्स

आटा गूंथने का तरीका

पराठे के लिए आटा गूंथते समय उसमें घी और नमक का उपयोग करें। ध्यान रखें अगर आपने एक कप आटा लिया है तो उसमें हल्का सा एक चम्मच मेल्ट घी जरूर डालें। ध्यान रखें, घी ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। अब इसमें 1/4 चम्मच नमक मिलाकर आटे को पानी की मदद से कम्बाइन कर लें। ध्यान रखें अभी आपको आटा गूंथना नहीं है। आटे को कम्बाइन करने के बाद दो से तीन चम्मच पानी मिक्स करें और इसे प्लेट से ढक दें। पराठे बनाते समय प्लेट को हटाकर आटे को हाथों से दो से तीन मिनट तक गूंथ लें। ऐसा करने से आटे का परफ़ेक्ट डो तैयार हो जाएगा।

दही का उपयोग

नमक और घी के अलावा आप चाहें तो आटा गूंथते समय दही का उपयोग भी कर सकती हैं। ऐसा करते समय हमेशा ताजा दही का ही उपयोग करें। आटा गूंथते समय इसमें दही मिलाते हुए आटे को कम्बाइन करें। अगर आटा पूरी तरह कम्बाइन नहीं हो रहा हो तो पानी का इस्तेमाल करें। पूरा आटा कम्बाइन हो जाए। अब इसे ढक दें और पानी का इस्तेमाल ना करें। 5 से 6 मिनट बाद जब गूंथे तो हाथों में थोड़ा पानी का उपयोग करें। मुलायम पराठे बनाने के लिए आपका डो तैयार है। 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

पराठों को सॉफ्ट बनाने के लिए दही के अलावा आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो कप आटे में 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। अब पानी की मदद से जिस तरह आप आटा कम्बाइन करती हैं, उसे कर लें। 6 से 7 मिनट तक ढक दें और फिर आख़िर में पानी की मदद से थोड़ी देर गूंथे। ऐसा करेंगी तो आटे का डो बिल्कुल परफ़ेक्ट तैयार होगा और परांठा भी सॉफ्ट बनेगा। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की ।  बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी