भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल ने बताया आदिवासियों के प्रति भाजपा का दृष्टिकोण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा प्रत्याशी विनायक अगर विधायक बन गए तो आदिवासियों का क्या हश्र करेंगे ?

वायरल ऑडियो में विनायक गोयल ने आदिवासी महरा समाज को कहा चोर, दी भद्दी गलियां

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने भाजपा विधायक प्रत्याशी विनायक गोयल द्वारा आदिवासी समाज को चोर कहने, गाली और धमकी देने की निंदा करते हुऐ कहा कि भाजपा की नजरों में आदिवासियों की क्या हैसियत है इस बात का पता चित्रकोट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी विनायक गोयल ने बता दिया है। वायरल ऑडियो में भाजपा प्रत्याशी आदिवासी महरा समाज के एक व्यक्ति को बेहद भद्दी भद्दी गलियां दे रहे हैं और साथ ही “चोर महरा“ जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो की बेहद शर्मनाक है। ऑडियो में भाजपा नेता विनायक गोयल आदिवासी समाज के व्यक्ति को हाथ पैर काटने की धमकी भी दे रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने कहा कि आदिवासियों के प्रति भाजपा का यह दृष्टिकोण नया नहीं है। भाजपा ने हमेशा से आदिवासी समाज को हेय दृष्टि से देखा है, उनके साथ हमेशा अन्याय और उनका दमन किया है। 15 साल जब रमन सरकार थी तो मड़कम हिडमें जैसे अनगिनत निर्दोष आदिवासी भाईयों बहनों का फर्जी एनकाउंटर नक्सली बताकर कर दिया गया। बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया और उनकी हत्या कर दी गई। कई आदिवासी माताओं बहनों का बलात्कार रमन राज में हुआ। बलरामपुर में आदिवासी युवती मीना खल्को के साथ पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया और उसे गोली मारने के बाद नक्सली बता दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने कहा रमन राज में बस्तर क्षेत्र की हजारों आदिवासी माताएं बहने गायब हो गयीं। सितम्बर 2013 में  unodc (यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम) की रिपोर्ट आई कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ मानव तस्करी का केंद्र बन चुका था। दिल्ली मुंबई जैसे महानगरों में रेड लाइट इलाकों में पाई जाने वाली अधिकतर लड़कियां छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों से लाई गई थी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की तस्करी के आंकड़ों के मामले में छत्तीसगढ़ देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल था। रमन शासनकाल में 27000 से अधिक महिलाएं लापता थी। नवंबर 2020 में भाजपा की पदाधिकारी गंगा पांडे और उसके पति को गिरफ्तार किया गया था जिसने एक महिला को नशीली दवा खिलाकर दिल्ली भेजा था। रमन सरकार आदिवासी बहनों को स्वाभिमान से जीने लायक भी नहीं समझती थी और इसीलिए उन्होंने बस्तर की युवतियों के लिए बार वेटर बनाने हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम लाया था। रमन सरकार आदिवासियों को राजनीतिक चारे के रूप में देखती थी और इसीलिए हजारों निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर इन्होंने जेल के अंदर डाल दिया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने कहा की भाजपा नेता विनायक गोयल ने प्रत्याशी घोषित होते ही आदिवासियों को चोर कहना, धमकी देना और गालियां देना शुरू कर दिया है, सोचने लायक बात यह है कि अगर ऐसे नेता विधायक बन जाए तो जनता का क्या हाल करेंगे। भाजपा नेता ने पुरे आदिवासी समाज को बेइज्जत करने का काम किया है, जिसका बदला आगामी चुनाव में आदिवासी समाज लेगा।

Leave a Reply

Next Post

‘लोगों को हथकड़ी बांधकर मौत के घाट उतारा जा रहा’, हमास की बर्बरता पर इस्राइली रक्षा बलों का दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप