‘मोबाइल पर क्रिकेट देख रहे थे लोको पायलट’: आंध्र में जिस ट्रेन हादसे में गई 14 जानें, उसे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 03 मार्च 2024। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पिछले साल 29 अक्तूबर को दो रेलगाड़ियों की टक्कर हुई थी। इस हादसे में करीब 14 लोगों की जान चली गई थी। उस समय ईस्ट कोस्ट रेलवे का मानना था कि यह हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ है। हालांकि, अब बड़ा खुलासा हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि जब दो रेलगाड़ियों की टक्कर हुई थी, उस समय एक ट्रेन का लोको पायलट और सहायक लोको पायलट मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।

50 से अधिक लोग हुए थे घायल
अश्विनी वैष्णव  ने बताया कि उस दिन शाम सात बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली में हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रायगड़ा यात्री रेलगाड़ी ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन में पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक यात्री घायल हुए थे। वैष्णव ने नए सुरक्षा उपायों के बारे में बात करते हुए आंध्र ट्रेन दुर्घटना का जिक्र किया, जिन पर भारतीय रेलवे काम कर रहा है।

दोनों का ध्यान भटक गया था
रेल मंत्री ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश में मामला तब हुआ जब लोको पायलट और सह-पायलट दोनों का ध्यान क्रिकेट मैच की वजह से भटक गया था। अब हम ऐसी प्रणाली स्थापित कर रहे हैं जो ऐसे किसी भी विकर्षण का पता लगा सकती है और यह सुनिश्चित कर सकती है कि पायलट और सहायक पायलट पूरी तरह से ट्रेन चलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। हम हर घटना का मूल कारण जानने का प्रयास करते हैं और समाधान निकालते हैं ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।’

जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं
रेलवे सुरक्षा आयुक्तों (सीआरएस) की जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, घटना के एक दिन बाद प्रारंभिक रेलवे जांच के हवाले से कहा गया था कि ट्रेन हादसे के लिए रायगड़ा यात्री गाड़ी के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट जिम्मेदार हैं, जिन्होंने खराब स्वचालित सिग्लन प्रणाली के लिए तय नियमों का उल्लंघन किया। इस हादसे में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

मोदी और राम लहर के नाम पर विश्वास से भरी है पार्टी, 51 में 44 मौजूदा सांसदों को दिया टिकट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 03 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा ने राम लहर और मोदी की गारंटी के बूते आत्मविश्वास से लबरेज होने का संदेश दे दिया है। पार्टी ने 51 प्रत्याशियों में 44 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर यह भी संदेश देने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान