बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। भारत ने कोरोनावायरस से लड़ाई में 17 सितंबर (शुक्रवार) को अहम उपलब्धि हासिल की। देशभर में कल पूरे दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए। यानी भारत ने एक ही दिन में ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के बराबर लोगों को वैक्सीन की डोज दे दी। भारत की इस उपलब्धि की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। मीडिया समूहों ने भी इस खबर को प्राथमिकता से जगह दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जहां इसे भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन का गिफ्ट करार दिया, वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद भारत के टीकाकरण अभियान के पटरी पर लौटने की बात कही।

क्या बोला अमेरिकी मीडिया?

भारत की अपनी आबादी को टीका लगाने की कोशिश ने शुक्रवार को मील का पत्थर छुआ। यह भारत के रोजाना के टीकाकरण से ढाई गुना और तीन महीने पहले जितनी वैक्सीन दी जा रही थीं, उसके मुकाबले सात गुना ज्यादा रहा। भारत ने टीकाकरण की शुरुआती स्टेज में कुछ झटकों के बाद अब तक 79.3 करोड़ वैक्सीन डोज लगा ली हैं। 1.4 अरब आबादी को टीका लगाना वैसे भी एक चुनौती ही साबित होने वाला था, लेकिन भारत में पिछले हफ्तों में टीकाकरण की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है। अमेरिकी मीडिया ग्रुप एनपीआर ने वैक्सिनेशन को लेकर डेटा सामने रखा। इसमें कहा गया कि भारत कुछ महीने पहले ही खतरनाक कोरोना लहर से गुजरा और अपनी आबादी को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन का निर्यात बंद कर दिया। अब केसों के नीचे आने के बाद भारत का टीकाकरण अभियान जोर पकड़ रहा है। 

ब्रिटिश मीडिया ने भी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के मौके पर भारत में रिकॉर्डतोड़ टीकाकरण किया गया। भारत का लक्ष्य है कि वह 2021 तक सभी देशवासियों को वैक्सीन दे दे। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एक-दो दिन रिकॉर्डतोड़ टीकाकरण हौसला बढ़ाने वाली बात तो हो सकती है, लेकिन इस तरह की टीका लगाने की दर बनी रहनी चाहिए। यह सारी बातें आने वाले समय में वैक्सीन डोज की उपलब्धि और लोगों में टीका लगवाने की रुचि पर निर्भर रहेंगी। “यह टीकाकरण अभियान भाजपा के तीन हफ्तों के कार्यक्रम का हिस्सा है। यह 7 अक्टूबर को खत्म होगा, जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी 20 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री पहली बार बने थे। भाजपा शासित राज्यों की तरफ से भी वैक्सिनेशन अभियान में जोर-शोर से योगदान देने की बात कही गई। भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में जितनी वैक्सीन डोज दीं, वह पिछले महीने एक दिन में औसतन लगाई जा रही हैं डोज के मुकाबले तीन गुना रहीं। भारत अब तक 79.2 करोड़ डोज लगा चुका है, जो कि चीन के बाद सबसे ज्यादा है।” रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सरकार की प्राथमिकता अभी भी देशवासियों को टीका लगाना है। हालांकि, भारत की टीका उत्पादन की क्षमता अब दो अरब डोज प्रतिवर्ष से ज्यादा हो गई है। 

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता सोनू सूद और सहयोगियों ने 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की: आयकर विभाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। ताबड़तोड़ रेड का सामना कर रहे अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनसे जुड़े परिसरों पर दो दिनों की छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को कहा कि सोनू सूद के खिलाफ 20 करोड़ […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान