बिजली तार बिछाकर 8 जंगली सुअरों का शिकार : 6 ग्रामीण गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 अक्टूबर 2022। बिलासपुर के जंगल में एक बार फिर करंट लगाकर आठ जंगली सुअरों को मार दिया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने सुअर और उसके मांस को जब्त किया है। वहीं, जंगल में करंट लगाने वाले छह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दो शिकार फरार बताए जा रहे हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सीपत वन सर्किल का है।

जानकारी के अनुसार सीपत वन परिक्षेत्र में आए दिन जंगली सुअरों के साथ ही चीतल और तेंदुए का शिकार होता है। इसी सर्किल से लगा हुआ ठरकपुर गांव है, जहां खेतों में फसल लगाए गए हैं। बुधवार की रात ग्रामीणों ने यहां जंगली सुअर मारने के लिए करंट बिछाया था। इस दौरान एक साथ आठ सुअर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

सुअरों को उठाकर ले गए ग्रामीण और काटने लगे मांस
जंगली सुअरों की करंट से मौत होने के बाद तड़के ग्रामीण वहां पहुंचे और बिजली तार से करंट डिस्कनेक्ट कर सुअरों को उठाकर ले गए। ग्रामीण सुअरों के मांस को काट रहे थे। गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां उन्होंने आधा दर्जन ग्रामीणों को दबोच लिया।

प्लाट मालिक बोला- फसल बचाने के लिए लगाया था करंट
वन विभाग की टीम ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि नागेश्वर पटेल के प्लॉट में करंट लगाया गया था। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की, तब प्लॉट में काम करने वाले इतवार सिंह का नाम सामने आया। पूछताछ में यह भी पता चला कि जंगली सुअरों को इतवार सिंह के साथ ही नारायण सिंह, बाबू लाल पटेल, गैतराम धनवार, लक्ष्मण धनवार व प्लॉट का मालिक नागेश्वर पटेल एक मकान में ले गए और उन्हें काट रहे थे। इस दौरान प्लॉट मालिक नागेश्वर ने बताया कि जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिसकी सुरक्षा के लिए उसने करंट लगाया था।

170 किलो मांस और पांच सुअर बरामद
सभी ग्रामीण सूअरों को काटकर मांस को इकट्टा कर रहे थे। पकड़े गए ग्रामीणों ने तीन जंगली सुअरों को काटकर 70 किलो मांस निकाल लिए थे। मौके पर पांच मृत जंगली सुअर मिले। उनके पास से टंगिया, चापड़ और करंट लगाने के लिए रखे 100 मीटर जीआई तार भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

दो ग्रामीण हो गए फरार, तलाश में जुटी टीम
पकड़े गए ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी पता चला कि उनके साथ दो अन्य ग्रामीण भी थे, जिन्हें वन विभाग की टीम के आने की भनक लग गई और दोनों फरार हो गए। टीम ने उनकी जानकारी जुटा ली है और दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव: नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए संस्कृति सहेजने की कोशिश; 7 से ज्यादा देशों के कलाकार होंगे शामिल- भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 के संबंध में छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए अपनी बात शुरू की। उनके साथ मंच […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान