मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पीड़ित महिलाओं से अभद्रता, पुलिस की धमकी यही है सुशासन – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 14 जनवरी 2025। भाजपा सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा महिलाओं से की गयी अभद्रता तथा उनको दी गयी धमकी की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यही है विष्णु का सुशासन जहां मंत्री पीड़ित महिलाओं को धमकाते है तथा पुलिस बुलाकर उठवा लेने की धौंस न सिर्फ दिखाते है, महिलाओं के खिलाफ पुलिस से झूठा एफआईआर भी दर्ज करवा दिया। मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश देना, यह सत्ता का दुरूपयोग है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। मुख्यमंत्री से मांग करते है इस दुर्व्यवहार के लिये मुख्यमंत्री, मंत्री लखनलाल देवांगन को तत्काल बर्खास्त करे। इन महिलाओं की बदौलत तथा छत्तीसगढ़ के वोटरों की बदौलत भाजपा सरकार में आयी है। महिलाएं अपनी बात रख रही है, उनकी बात सुनने के बजाय उनको धमका रहे है और पुलिस का दुरूपयोग कर रहे है। जिन पुलिस अधिकारियों ने इन महिलाओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया उनको तुरंत बर्खास्त किया जाये।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि मंत्री के गृह जिले में महिलाएं ठगी का शिकार हुई है, फ्लोरा मैक्स कंपनी पर कार्यवाही करवाने तथा महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय मंत्री पीड़ित महिलाओं को ही धमकाने लगे। लखन लाल देवांगन ऐसा बर्ताव कर रहे है जैसे वे छत्तीसगढ़ की जनता के नहीं मैक्स फ्लोरा कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बने है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जाल साज कंपनी मैक्स फ्लोरा के खिलाफ एफआईआर होने के बजाय पीड़ित महिलाओं पर एफआईआर विष्णु के कुशासन में ही संभव है। महिलाएं न्याय मांगने आंदोलन कर रही है उनको न्याय देने के बजाय भाजपा सरकार उन पर ही अत्याचार कर रही है। भाजपा जाल साज कंपनियों की पोषक और संरक्षक रही है। रमन राज के समय भी छत्तीसगढ़ चिटफंट कंपनियों का चारागाह बन गया था। एक बार फिर से जाल साज कंपनियां पैर फैला रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा को मिले चुनावी चंदा के कारण सीमेंट के दाम बढ़ा, जनता परेशान

शेयर करेभाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट में छूट और सीमेंट के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने की छूट दी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 14 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को दिये चुनावी चंदा के कारण ही सीमेंट निर्माता […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट