मुंबई के भांडुप में भीषण सड़क हादसा, BEST बस ने कई लोगों को कुचला; चार की मौत, 9 घायल

admin
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में स्टेशन रोड पर रिवर्स हो रही बेस्ट बस ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस चालक को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब बेस्ट की बस अपने रूट के एंड प्वाइंट पर पीछे की ओर ली जा रही थी। तभी अचानक बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, दुर्घटना के एक घंटे बाद तक बेस्ट प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कहा, ‘रात करीब 09:35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास एक बस हादसा हुआ। इस घटना में 13 पैदल यात्री घायल हो गए, जिन्हें हमने अस्पताल भेजा है। उनमें से चार यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बस ड्राइवर पुलिस हिरासत में है। बस की मैकेनिकल और टेक्निकल जांच की जाएगी, उसके बाद ही असली कारण पता चलेगा।’

हादसे के वक्त बेस्ट का ही चालक चला रहा था बस
सूत्रों के मुताबिक, हादसे में शामिल बस ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से वेट लीज पर ली गई थी। इस मॉडल के तहत ईंधन, रखरखाव और चालक की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के वक्त बेस्ट का ही चालक बस चला रहा था। एक वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भांडुप स्टेशन के पास इस रूट पर पहले भी बसों की आवाजाही को लेकर समस्याएं सामने आती रही हैं। तंग मोड़ और कम टर्निंग रेडियस के बावजूद बसों का संचालन जोखिम भरा साबित हो रहा है।

सीएम फडणवीस ने हादसे पर जताया दुख
वहीं इस भयानक हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट (एक्स) किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “मुंबई में भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक जानलेवा हादसे में 4 लोगों की मौत होना बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, और मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।”

Leave a Reply

Next Post

नए साल पर ‘किंग’ को लेकर शाहरुख खान देंगे बड़ा तोहफा! इस वजह से फैंस ने लगाए कयास; निर्देशक ने भी दी हिंट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 दिसंबर 2025। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में लगे हुए हैं। ‘किंग’ को साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की