लग्जरी कार छोड़, हेमा मालिनी ने ई-बस में किया सफर; बोलीं- कम बजट में सुगम यात्रा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मथुरा 23 जून 2023। सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा मुहैया कराई गई ई-बस का सफर कर दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया। करीब पांच किलो मीटर की यात्रा में नगर विकास के विशेष सचिव राजेंद्र पेंसिया भी साथ रहे। ओमैक्स सिटी स्थित अपने आवास से सांसद इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर प्रेम मंदिर होते हुए कृष्णा आर्चिड पहुंची। ड्रीम गर्ल को बस में देखकर यात्री प्रफुल्लित हो गए। यात्रियों में सांसद के साथ फोटो कराने की उत्सुकता देखी गई। कई ने तो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने शुरू कर दिए। सांसद ने भी यात्रियों को निराश न कर फोटोशूट कराया।

उन्होंने यात्रियों से बस के फायदे जाने। उन्हें बताया गया कि अभी तक टेम्पो में यात्रा करनी पड़ती थी। एक टेम्पो में 14-14 सवारी बैठकर जाती थीं, लेकिन ई-बस आने के बाद आरामदायक सफर हो गया है। खासकर गर्मी के दिनों में एसी बस से चलना मुफीद हो रहा है, जबकि किराया भी टेम्पो के आसपास है।

 बस में लगे सीसीटीवी सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हैं। सांसद ने बस में साफ-सफाई की तारीफ की और बताया कि अभी और बसें आनी हैं, जो पूरे ब्रज में चलेंगी। इससे कम बजट में अच्छा सफर श्रद्धालुओं को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 जून 2023। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा ही दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, अजिंक्य रहाणे टेस्ट में उपकप्तान और हार्दिक पांड्या वनडे में उपकप्तानी करते दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'