कोल्हापुर में राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया, बोले- देश सभी का

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। कोल्हापुर में राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘लोगों को डराने और संविधान, संस्थाओं को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारतीय संविधान शिवाजी महाराज के विचारों का प्रकटीकरण है। छत्रपति शिवाजी महाराज का दुनिया को संदेश था कि देश सभी का है। इससे पहले राहुल गांधी का कोल्हापुर हवाईअड्डे पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर गए। इसके बाद उन्होंने बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया और संविधान सम्मान के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग शामिल हुए, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लिया।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा। इससे पहले, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद पांच सितंबर को महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली की थी। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?

इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद इन्हें मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सम्मानित होकर हुईं भावुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुबई 05 अक्टूबर 2024। महिला टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। इस मैच में काफी विवाद भी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग