भारत, आस्ट्रेलिया के बीच पहली टू प्लस टू वार्ता आज, दोनों देश रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज यानी शनिवार को टू-प्‍लस-टू वार्ता होगी, जिसमें अफगानिस्तान अहम मुद्दा होगा। इसमें दोनों ही तरफ से रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री शामिल होंगे। इस वार्ता में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन शुक्रवार को भारत पहुंच गए हैं। भारत पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षामंत्री की भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय मुलाकात भी हुई है। दोनों पक्ष अफगानिस्तान की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 सितंबर को प्रस्तावित अमेरिका यात्रा और क्वाड की बैठक से पहले भारत – ऑस्ट्रेलिया की टू प्लस टू बैठक काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया भी क्वाड का सदस्य है। प्रधानमंत्री मोदी 24 को अमेरिका में क्वाड की बैठक में हिस्सा लेंगे और उनकी द्विपक्षीय मुलाकातें भी होंगी। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान की स्थिति टू प्लस टू वार्ता के केंद्र में हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करना भी बैठक का मकसद है। सूत्रों ने कहा, अफगानिस्‍तान के वर्तमान हालात से भारत और ऑस्ट्रेलिया चिंतित हैं। आतंकवाद और हिंसा के अलावा कट्टरपंथ की चुनौती को भी काफी बड़ा माना जा रहा है।

सूत्रों ने कहा, दोनों देश फिलहाल अफगानिस्तान की स्थिति पर इंतजार करने की रणनीति अपना रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्‍तान में गठित होने वाली नई सरकार से भी दोनों देश काफी निराश हैं। दोनों देश मान रहे हैं कि तालिबान ने जो वादे किए हैं, उस पर उन्‍हें कायम रहना चाहिए, लेकिन अभी तक ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। तालिबान ने कहा था कि उसकी सरकार में सभी का समान अधिकार होंगे और सभी के अधिकारों का सम्‍मान किया जाएगा। उनके अधिकारों की रक्षा भी की जाएगी। लेकिन, वहां से जो रिपोर्ट आ रही हैं, उनके मुताबिक फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। वार्ता में दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणीतिक साझेदारी के तहत रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूती देने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। आस्ट्रेलिया के साथ यह पहली टू प्लस टू वार्ता है। इसके बारे में 4 जून, 2020 को दोनों देशों की बैठक में फैसला किया गया था। अफगानिस्‍तान में चीन की सक्रिय भूमिका को देखते हुए ये वार्ता और खास हो गई है। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी आस्‍ट्रेलिया और भारत का एक समान हित और चिंताएं जुड़ी हैं। इस वार्ता में कोरोना महामारी को लेकर भी चर्चा संभव है।

तालिबान का उदय भारत के लिए गंभीर सुरक्षा चिंता : राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री पीटर डटन से कहा कि तालिबान का उदय भारत और इस क्षेत्र के लिए गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है क्योंकि अफगानिस्तान में कब्जा कर चुके आतंकी गुट को अपनी हरकतों के विस्तार करने के लिए और मदद मिल सकती है। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच शनिवार को होने वाली पहली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता से एक दिन पहले हुई। आस्ट्रेलिया की विदेशमंत्री मारिस पायने और रक्षामंत्री पीटर डटन की मेजबानी विदेशमंत्री एस जयशंकर और सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत

शेयर करेनई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। दो साल पहले चंद्रमा पर लैंडिंग करते समय संपर्क टूट जाने के कारण विफल घोषित कर दिए गए चंद्रयान-2 अभियान ने इस असफलता के बावजूद वैज्ञानिक समुदाय को ऐसा डाटा उपलब्ध कराया है, जिसे नई खोज की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप