‘झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती’…कार्यक्रम में बोले लोकसभा स्पीकर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जमशेदपुर 26 मई 2025। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने चैम्बर को 75 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी और उसके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान की सराहना की। ओम बिरला ने कहा कि जिस धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई लड़ी, उसी धरती पर जमशेद जी टाटा ने औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सिंहभूम चैम्बर ने पिछले सात दशकों में इस नींव को एक मजबूत इमारत का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह संस्था न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अग्रणी रही है, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उसकी भागीदारी सराहनीय रही है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत आर्थिक विकास के स्वर्णिम युग से गुजर रहा है। देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत में निवेश और नवाचार के अपार अवसर हैं और दुनिया अब भारत को संभावनाओं की धरती के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवा शक्ति के कौशल और परिश्रम के बल पर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत अब दुनिया को समावेशी विकास की दिशा दिखा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की 140 करोड़ जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

शेयर करेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदर वार्ड में बूथ क्रमांक 107 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम आपरेशन सिन्दूर बदलते भारत की तस्वीर और साहस-संकल्प का प्रतीक समूचा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव प्रधानमंत्री मोदी ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ