बड़ा फैसला: धोनी बोल- विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद लौटेंगे रांची

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 मई 2021। कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौटने लगे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग धोन की जमकर सराहना कर रहे हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने फैसला लिया है कि सभी विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद घर लौटेंगे। यानी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से घर लौटने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के एक सदस्य ने बताया, धोनी ने फैसला किया है कि विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजने के बाद ही वो अपने घर जाएंगे। फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दिल्ली में हैं। चेन्नई के खिलाड़ी सैम कुरेन और मोईन अली बुधवार को अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड उड़ानों से सभी विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश रवाना किया जा रहा है।

माही बोले- भारत में विदेशी खिलाड़ियों को को मिले प्राथमिकता

धोनी ने कहा कि आईपीएल भारत में हो रहा था। विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को विदेश में अपने अपने घर लौटने की प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भारतीय खिलाड़ी बाद में घर लौट सकते हैं। माही भाई ने कहा कि वह होटल से जाने वाले टीम के आखिरी व्यक्ति होंगे। वह पहले विदेशियों और फिर भारतीय खिलाड़ियों को घर भेजना चाहते हैं। जब सब लोग अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे, तब वह आखिरी फ्लाइट लेकर अपने घर जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 सीट वाले चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की। इससे खिलाड़ियों को दिल्ली से राजकोट और मुंबई भेजा जा सकेगा। अन्य चार्टर्ड विमान से खिलाड़ियों को चेन्नई से बैंगलोर भेजा जाएगा। सबको भेजने के बाद धोनी आज शाम रांची के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

आर्डर की तुलना में बहुत कम आपूर्ति के बावजूद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42, 903 लोगों का हुआ टीकाकरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 07 मई 2021। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप