बाबूलाल मरांडी बने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष; भाजपा ने सर्वसम्मति से चुना विधायक दल का नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 07 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को धनवार विधानसभा सीट से विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया। रांची में एक बैठक के दौरान, मरांडी, जो राज्य भाजपा अध्यक्ष भी हैं, को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं खुद को पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और के. लक्ष्मण, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत तमाम शीर्ष नेताओं का आभार जताया है।

‘पार्टी की नीति और गरीब, दलित की समस्याओं पर करूंगा काम’
बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा-  मैं, पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ जनता की आवाज बनकर गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और क्षमता के साथ कार्य करूंगा।

चुनाव के लिए दिल्ली से पहुंचे थे दो केंद्रीय पर्यवेक्षक
इसस पहले भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों – केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी डॉ. के. लक्ष्मण – की घोषणा की।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन
पिछले साल नवंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। भाजपा को 81 विधानसभा सीटों में से मात्र 21 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं भाजपा की सहयोगी दल आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

आज नगर पालिक निगम चिरमिरी में नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चिरमिरी 07 मार्च 2025। आज नगर पालिक निगम चिरमिरी में नव-निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, श्याम बिहारी जायसवाल जी, नव-निर्वाचित महापौर राम नेरेश राय जी, विधायक […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन