विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उदघाटन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 14 मार्च 2023। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम, उद्योग मंत्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल सहित उपस्थित  जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और  बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

Leave a Reply

Next Post

विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया, ‘नाटु नाटु' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर जीतने पर खुश हुए अमिताभ बच्चन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 मार्च 2023। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर मंगलवार को खुशी जाहिर की। बच्चन (80) ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जीत गए। हमने दो पुरस्कार जीते। हम देश और […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस