सेंसर बोर्ड पर बरसे “पॉलिटिकल वॉर” के मेकर मुकेश मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग

मुंबई 13 जनवरी 2024। बॉलीवुड की अपकमिंग फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” के फिल्ममेकर मुकेश मोदी सेंसर बोर्ड से काफी नाराज़ हैं। सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पा रही है। फ़िल्म को सेंसर करवाने के लिए वह पिछले तीन महीने से भारत में हैं मगर अंततः उन्हें सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया गया। सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मिलिंद गुणाजी, प्रशांत नारायण, अभय भार्गव, शिशिर शर्मा, अमन वर्मा, जितेन मुखी, पृथ्वी जुत्शी, देव शर्मा, अरुण बख्शी जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी फ़िल्म पॉलिटिकल वॉर के मेकर मुकेश मोदी का कहना है कि इस फ़िल्म को हमने सेंसर के लिए 22 अगस्त को सबमिट किया था, उस समय इसका टाइटल अलग था “2024 इलेक्शन वॉर”, लेकिन इस टाइटल को उकसाने वाला कहा गया, जबकि इम्पा ने हमें यह टाइटल रजिस्टर्ड कर के दिया था। उसके बाद हमने फ़िल्म का नाम पॉलिटिकल वॉर रखा। जब फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया तो उसे बिना किसी शो कॉज़ नोटिस के रिवाइज़्ड कमेटी में भेज दिया गया। तीन महीने बाद रिवाइज़्ड कमेटी ने फ़िल्म देखी और 22 दिसम्बर को कमेटी ने फ़िल्म रिजेक्ट कर दी। उसमें जो वजह बताई गई वह यह थी कि फ़िल्म के कलाकारों का चेहरा भारतीय राजनेताओं से मिलता जुलता है। सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से मेरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकेगी। हालांकि वे एनिमल और सालार जैसी हिंसा से भरपूर फ़िल्म को सर्टिफिकेट दे रहे हैं, जिनमें महिलाओँ पर काफी अत्याचार दिखाया गया है, मगर वे एक अच्छे मैसेज वाली फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने से रोक रहे हैं।

मुकेश मोदी ने आगे कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करूंगा कि सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के पास हम जैसे निर्माताओं के लिए समय नहीं है, न वे ईमेल का, फोन का या मैसेज का जवाब देते हैं। यहां के सेंसर बोर्ड का सिस्टम ठीक नहीं है, वे निर्माताओं का काफी समय बर्बाद करते हैं। मोदी जी से अपील है कि सेंसर बोर्ड में अच्छे लोगों को पद दें। मेरा सेंसर के चक्कर मे काफी नुकसान हुआ है। मैं तीन महीने से भारत में हूँ, सेंसर की वजह से मेरी फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी।

मुकेश मोदी कहते हैं कि हमारी फ़िल्म युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्म है, इसपर सरकार को अच्छी तरह ध्यान देना चाहिए। फ़िल्म का कंटेंट बहुत अच्छा है इसमें हमने यह दिखाया है कि कुछ भ्रष्ट नेताओं की मदद से बाहरी ताकत कैसे भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही है। भारत अभी विश्वगुरु बनने जा रहा है ऐसे में भारतीय जनता को यह बताना जरूरी है कि कैसे कुछ ताकतें हमें तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हम यह सन्देश दे रहे हैं कि लोग वोट दें और अच्छे लोगों को चुनें। फ़िल्म कई चुभते हुए सवाल भी उठाती है। मुकेश मोदी ने बताया कि फ़िल्म की कहानी काल्पनिक है लेकिन सेंसर वालों का कहना है कि किरदारों के लुक बड़े नेताओं से मिल रहे हैं उनमें से एक नाम अमित शाह का बताया गया। सीमा बिस्वास पश्चिम बंगाल की नेता की भूमिका में हैं। प्रशांत नारायण एक हिन्दू लीडर के रोल में हैं।

मुकेश मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि सेंसर बोर्ड को खत्म कर देना चाहिए, हॉलीवुड में सेंसर बोर्ड है ही नहीं।फ़िल्म 16 फरवरी को ओवरसीज में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उसके बाद ओटीटी पे रिलीज़ होगी। इस फिल्म को इंडि फ़िल्म्स वर्ल्ड के बैनर में बनाया गया है जिसकी शूटिंग मुंबई,बनारस ,लखनऊ और अमेरिका में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

रेड 2 में पहली बार अजय देवगन के खिलाफ होंगे रितेश देशमुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग  मुंबई 13 जनवरी 2024। आई आर एस अधिकारी अमय पटनायक ने पहचान लिया अपना नया टारगेट। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित, रेड 2 में रितेश देशमुख नकारात्मक मुख्य भूमिका में होंगे।  नकारात्मक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप