कुत्ते की मौत पर निकाली ऐसी अंतिम यात्रा, जिसने भी देखा आंख भर आई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भुवनेश्वर 09 अगस्त 2022। जानवरों से अगर दोस्ती कर ली जाए तो, वह दुनिया का सबसे अच्छा दोस्त बन जाता है। कुत्तों और इंसानों ने इस बात को समय-समय पर साबित भी किया है। कुत्ते की मालिक के प्रति वफादारी और मालिक का उसके प्रति प्रेम कोई नया नहीं है, लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं जो मिशाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के परलाखेमुंडी से सामने आया है। यहां रहने वाले एक परिवार ने अपने पालतू कत्ते की मौत पर जब उसकी अंतिम यात्रा निकाली तो हर किसी की आंखे भर आईं। 

17 साल तक साथ रहा पालतू कुत्ता 
जानकारी के मुताबिक, परलाखेमुंडी के रहने वाले परिवार ने 17 साल पहले ‘अंजलि’ नाम के एक कुत्ते को पाला था। इस परिवार और अंजिल के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि वह परिवार का एक सदस्य बन गया। हर छोटे से छोटे फैसले में अंजलि को भी शामिल किया जाता। हर छोटी से बड़ी चीज में उसका ध्यान रखा जाता। 

मौत पर फूट-फूटकर रोया परिवार 
17 साल बाद अंजलि की जब मौत हुई तो परिवार फूट-फूटकर रोया। उसे अंतिम विदाई देने के लिए परिवार वालों ने अनोखा आयोजन किया। ढोल-नगाड़े बजाए गए और अंजलि की अनोखी शव यात्रा निकाली गई। कुत्ते का मालिक टुन्नू गौड़ा ने खुद अपने हाथों में उसका शव लेकर शमशान घाट तक गए और हिंदू रीति-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार किया। 

Leave a Reply

Next Post

संसद के सदनों में सवाल-जवाब, सरकार ने कहा- 8वें वेतन आयोग के गठन के प्रस्ताव पर विचार नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 अगस्त 2022। सरकार सरकार ने संसद में कहा कि आठवें वेतन आयोग गठन के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं हो रहा है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में कहा, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग बनाने का सरकार के पास […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण