कैसी है धोनी की फिटनेस, क्या खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल? चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने दिया यह जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मई 2023। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन है। इसके बाद धोनी संन्यास ले लेंगे। हालांकि, धोनी ने अभी तक इस बात से इनकार किया है। अब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का बयान भी सामने आ गया है। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (20 मई) को होने वाले मुकाबले से पहले धोनी के संन्यास और उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया।

हसी ने कहा कि धोनी के संन्यास के बारे में वह खुद जानते हैं। उन्होंने कहा, ”यही वह चीज है जिसके बारे में हमने बात नहीं की है। वह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं या नहीं यह सिर्फ उन्हें ही पता है। हमें पता नहीं है। वह छक्के मार रहे हैं और मैच खत्म कर रहे हैं।” धोनी की बल्लेबाजी की बात करें तो वह इस सीजन में कम ओवरों का सामना करने क्रीज पर आते हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि वह अब ज्यादा दौड़ना नहीं चाहते। धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।

‘सबकुछ धोनी पर ही निर्भर’
हसी ने आगे कहा, ”एक बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे दृष्टिकोण से वह अभी भी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी भी ट्रेनिंग सेशन में आने के लिए प्रेरित है और अपने खेल पर काम कर रहे हैं। वह गेंदों को अच्छी तरह से मार रहे हैं। उनके पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है। जब वह इसका आनंद ले रहा हैं और अभी भी टीम में योगदान दे रहा हैं, तो कोई कारण नहीं है कि वह आगे नहीं खेल सकते। हालांकि, हम इस बारे में नहीं जानते। सबकुछ धोनी पर ही निर्भर है।”

धोनी की वजह से मिलता है समर्थन: हसी
धोनी किसी भी स्टेडियम में खेले जाने वाते हैं तो उन्हें दर्शकों का पूरा समर्थन मिलता है। वह एक पल के लिए भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा स्टेडियम गूंजने लगता है, भले ही वह विपक्षी टीम का मैदान हो। हसी ने धोनी की वजह से सीएसके को मिलने वाले समर्थन को लेकर कहा, ”सबसे पहले एमएस की वजह से एक टीम के रूप में हमें जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है। हर किसी को वह नहीं मिलता है। यह आपको एक टीम के रूप में ऊपर उठाता है और एमएस धोनी ने जो समर्थन अर्जित किया है वह अविश्वसनीय है।

चेन्नई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
आईपीएल के 67वें मैच में चेन्नई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें शनिवार (20 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में 15 अंक है। अगर चेन्नई इस मैच में दिल्ली को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के बांद्रा में 19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान! इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 मई 2023। पिछले 100 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बड़े एक कलाकार है, जो देश के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स लंबे समय से मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप