हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर हत्या: गदर 2 फिल्म देखकर आया था युवक, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 16 सितम्बर 2023। भिलाई में खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड में सिख समाज के युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। खुर्सीपार थाना के तहत आईटीआई मैदान की घटना है जहां शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम मलकीत सिंह उर्फ वीरू बताया जा रहा है। जो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर गदर 2 फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की। उसके एक दोस्त को गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने के बल बैठाये रखा और उसके सामने वीरू की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। 

सभी आरोपी खुर्सीपार के बताए जा रहे हैं। जानाकारी के अनुसार मृतक गदर 2 फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। जिसे सुनकर आरोपियो ने उसकी बेदम पिटाई कर फरार हो गए। घायल मलकीत को रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना पहुंचकर कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल पुलिस  आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची बालोद, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 16 सितम्बर 2023। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा बालोद पहुंची तो यहां पर कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यहां आमसभा को संबोधित किया। बाइक रैली में शामिल हुए और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के माध्यम से उनका स्वागत किया। […]

You May Like

विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर....|....पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड....|....अनूप जलोटा बोले- सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए....|....पेंगुइन की बीट से हरी हो रही अंटार्कटिका की बर्फ....|....राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं....|....वोट चोरी और ज्ञानेश के समर्थन में भाजपा का अभियान चोर मचाये शोर - कांग्रेस....|....दीपावली तक धान खरीदी शुरू नहीं होती तो अग्रिम भुगतान किया जाए - दीपक बैज....|....जब सुरों से गूंज उठा मुंबई, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी