पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म “मालिक”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राजकुमार राव नए अवतार में नज़र आएंगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 02 सितंबर 2024। दर्शकों को नई और विविधतापूर्ण फिल्में देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव के साथ एक मनोरंजक प्रोजेक्ट पेश करने के लिए तैयार हैं. कुमार तौरानी और जय शेवकर्माणी ने अपनी अगली फिल्म मालिक की घोषणा की है. इसमें राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगे। राजकुमार राव ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक आकर्षक नए पोस्टर रिलीज कर फैन्स का उत्साह बढ़ाया. यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन/थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

पुलकित थ्रिलर और ड्रामा के लिए जाने जाते हैं. इस दिलचस्प कहानी के लिए वे निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जा रहा है। मालिक का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवकर्माणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

संगठित शिक्षित समाज इतिहास लिखता है -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेसूर्यवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 सितंबर 2024। संगठित और शिक्षित समाज इतिहास का निर्माण करता है, सूर्यवंशी समाज बहुत ही प्रतिभाशाली समाज है, समाज के लोग सृजन करता है, समाज में हजारों लोग राजमिस्त्री, कारपेंटर पेंटर अनेक कलाकार हैं, आज समाज अपने परिश्रम […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'