भारत ‘फ्रैजाइल 5’ से विश्व की पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ, सम्मेलन में बोले शाह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 मार्च 2024। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारत एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर देश है, जिसने खुद को निष्क्रिय सरकार से गतिशील सरकार में, प्रतिगामी से प्रगतिशील विकास में और नाजुक पांच से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय महंगाई दहाई अंक में पहुंच गई थी। हमारी सरकार ने इसे पांच फीसदी से नीचे रोक रखा है। शाह ने बुधवार को इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन में कहा, पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति की तुलना पिछली संप्रग सरकार के शासनकाल से की जानी चाहिए। यूपीए के 10 साल देश की विकास गाथा से लगभग गायब थे। पीएम मोदी ने ऐसी परिस्थितियों में (2014 में) देश की बागडोर संभाली। गृह मंत्री ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में हम सरकार के 10 वर्ष के कामकाज और अगले 25 साल की रूपरेखा को लेकर जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा, 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत नाजुक थी। मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर थी और राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण से बाहर था। 2004 से 2014 तक औसत मुद्रास्फीति दर 8.2 फीसदी थी और 2010-11 और 2013-14 के बीच दोहरे अंक में थी। 2013-14 में देश की जीडीपी वृद्धि 6.9 फीसदी थी, जबकि आज यह 8.4 फीसदी है।

10 वर्ष में मेट्रो वाले शहर 5 से 20, हवाईअड्डे 74 से 150 हुए
पिछले 10 सालों में हुए विकास का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इन वर्षों में बहुत सारे परिवर्तन किए हैं। मेट्रो वाले शहर पहले पांच थे, अब 20 हैं। हवाईअड्डों की संख्या 74 से बढ़कर आज 150 हो गई है। 2013-14 में देश में 91,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो 2023 में 1,45,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुके हैं। पिछली सरकार के आखिरी बजट में पूंजीगत व्यय 2,00,000 करोड़ रुपये था, जो मोदी सरकार के पिछले महीने पेश किए गए बजट में बढ़कर 11,00,000 करोड़ रुपये हो गया।

शाह ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि देश कितने सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है। गृह मंत्री ने कहा, यूपीए सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों से देश का विश्वास हिल गया था। आज भारत एक नीति-संचालित राज्य के रूप में उभरा है और इस साल के अंत तक देश 4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
गृह मंत्री ने पीएम मोदी को दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत का विकास सिर्फ सरकार की महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि नागरिकों के आत्मविश्वास से हो सकता है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य 2025 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का है।

भारत वैश्विक मानचित्र पर मजबूत बनकर उभरा
शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मानचित्र पर ब्लैकस्पॉट से ब्राइटस्पॉट बनकर उभरा है। मौन प्रधानमंत्री से एक ऊर्जावान प्रधानमंत्री तक की यात्रा पीएम मोदी ने कराई है। देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। राजनीतिक स्थिरता आई है, भष्टाचारमुक्त शासन है, जनकल्याणकारी नीतियां है। आज देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा दूरदर्शी प्रधानमंत्री और नेता मिला है, जिन्होंने 23 साल में कोई अवकाश नहीं लिया है और सतत रूप से कार्य के प्रति समर्पित रहे हैं।

पूर्वोत्तर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर में हिंसा 72 फीसदी घटी : शाह ने कहा, पूर्वोत्तर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर में हिंसा के मामलों में 72 फीसदी की कमी आई है और 10,000 उग्रवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे। केंद्रीय मंत्री ने आपराधिक कानूनों में सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश आंतरिक सुरक्षा खासकर महिलाओं के लिए और सुरक्षित हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गया में पूर्वजों का किया पिंडदान, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गया 07 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए बिहार में गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में पिंडदान कर्मकांड किया। स्थानीय पंडा राजू धोकड़ी के द्वारा पूरे विधि-विधान से पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस