आंध्र प्रदेश में गरमाई राजनीति: लगातार दूसरे दिन पूर्व मंत्रियों के घरों पर हमले, YSRCP ने TDP सरकार को घेरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

विजयवाड़ा 02 फरवरी 2026। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले के इब्राहिमपट्टनम इलाके में पूर्व मंत्री और जोगी रमेश के घर पर रविवार को हमला हुआ। बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की, सामान तोड़ा और घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के साथ किया गया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) का आरोप है कि जोगी रमेश को जानबूझकर निशाना बनाया गया, क्योंकि वे एक जाने-माने बीसी (पिछड़ा वर्ग) नेता हैं।

एक दिन पहले भी एक पूर्व मंत्री के घर पर हुआ था हमला
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इससे एक दिन पहले पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के घर और दफ्तर पर भी हमला हुआ था। आरोप है कि टीडीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर में तोड़फोड़ की और आगजनी की। इस बीच अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विपक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वाईएसआरसीपी नेताओं का कहना है कि लगातार हो रहे ये हमले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं। पार्टी प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगड़ा ने आरोप लगाया कि यह सब सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की सहमति और संरक्षण में हो रहा है।

सीएम नायडू ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज
वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी की राजनीति हमेशा से अपराध और अराजकता पर आधारित रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित किया गया है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, दिल्ली में एनडीए की बैठक; 12 फरवरी को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 फरवरी 2026। मणिपुर में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मणिपुर के सभी एनडीए विधायकों को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक आज 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पहले सभी विधायकों को राजधानी दिल्ली […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की