बालोद में 9 हथियारबंद संदिग्धों की सूचना से पुलिस हाई अलर्ट पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 11 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 वर्दीधारी नक्सलियों को देखा गया है। बताया जा रहा है कि जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम कुमुड़कट्टा में 9 हथियार बंद नक्सलियों की गतिविधियों का पता चला है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया। तीन साल पहले ही छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था। बालोद एएसपी अशोक जोशी के मुताबिक, उन्हें जिले में नक्सलियों के फिर से सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। एएसपी अशोक जोशी ने कहा, “4 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुमुड़कट्टा में 9 संदिग्धों को घूमते हुए देखा गया है। इन लोगों के पास हथियार थे और उनके ग्रुप में दो महिलाएं भी शामिल थीं। संदिग्धों की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उनके बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है कि आखिर वह किस मकसद से यहां आए हैं।

उन्होंने कहा, “बालोद में पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने गश्त बढ़ा रखी है। कई इलाकों में भी सर्च अभियान भी चलाया गया था। इस दौरान राजस्थान के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली थी। अभी तक नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना हाथ नहीं लगी है।” बता दें कि डौंडी ब्लाक के महामाया में सालों पहले नक्सलियों ने बारूद लूटने, वाहन में विस्फोट और गाड़ियों को जलाने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। जुलाई 2021 में जिले को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया था। फिलहाल बालोद पुलिस ने महामाया थाना की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और तेजी से सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Next Post

एक ही गांव में दो दर्दनाक हादसे, मासूम बच्ची की तालाब में तो एक महिला की नदी में डूबने से मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के चेरा गांव में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पहली घटना में एक मासूम बच्ची की घर […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच