ताजपोशी के बाद एक्शन में सीएम चन्नी: किसानों के बकाया बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 20 सितम्बर 2021। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान चन्नी चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने पंजाब में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा। वहीं खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया।

सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिसके घर में छत नहीं थी, आज वो सीएम बना। कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया है। राहुल गांधी गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं। खुद को सीएम बनाए जाने को उन्होंने चमकौर साहिब की धरती की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों को नुमाइंदा हूं। अब पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है। कांग्रेस को मजबूत करना है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानी टूटती है तो पंजाब टूट जाएगा। किसानी है तभी देश है। पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। बिना किसी लालच के साथ हम किसानों के साथ खड़े हुए हैं। किसानी डूबी तो हिंदुस्तान डूबेगा।

चन्नी ने मांग की कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब में अगर कोई माफिया है तो उसका फैसला जल्दी हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसी भी गरीब का कनेक्शन इस लिए नहीं कटेगा कि वो बिल नहीं भरता है। अगर कटा है तो उसके सारे बिल माफ करके उसका कनेक्शन बहाल किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि ये पंजाब के लोगों की सरकार है, आम आदमी की सरकार है। मुझे पंजाब के लोगों के लिए बहुत सारे फैसले लेने हैं।

पूर्व सीएम के बारे में चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत अच्छे इंसान है। उन्हें पानी का रखवाला भी कहते है। जो मुद्दे रह गए हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा और उन्हें पूरा किया जाएगा। किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा। सब कुछ संविधान के मुताबिक होगा। उन्होंने हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल होंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि वे कट्टर कांग्रेसी परिवार से हैं। इससे पहले राजभवन में चन्नी के साथ ही सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी शपथ ली। राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में देरी से पहुंचे वहीं शनिवार को इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह समारोह में नहीं पहुंचे। अब कैप्टन ने चन्नी को लंच पर बुलाया है।  प्रेस कांफ्रेंस के बाद नए सीएम सिसवां में कैप्टन से मिलने जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

योग गुरु आनंद गिरि के बाद एक सपा नेता का नाम भी आया सामने, पुलिस छानबीन में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 21 सितम्बर 2021। अखिला भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले में अब एक सपा नेता का नाम सामने आ रहा है। वहीं महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला