WTC Final: ईशांत ने जड़ा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले मात्र चौथे भारतीय खिलाड़ी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल बेशक न्यूजीलैंड के नाम रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इसे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रविवार को कीवी टीम के खिलाफ बेहद अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर डाले और मात्र 19 रन खर्च किए और एक विकेट झटका। उन्हें यह सफलता टिक कर खेल रहे डेवॉन कोनवे के रूप में मिली, जो मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ ईशांत ने विदेशी जमीन पर 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की बराबरी की है।

ईशांत के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी मैदानों पर 200 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं, उनमें कपिल देव, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुंबले ने विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा 269 विकेट लिए हैं। उनके बाद कपिल देव का नंबर आता है, जिनके नाम विदेशी जमीन पर 215 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इस मामले में तीसरे नंबर पर 207 विकेट के साथ जहीर खान का नंबर आता है।

कॉनवे का विकेट लेकर ईशांत ने कराई भारत की वापसी
ईशांत ने तीसरे दिन के तीसरे सेशन के अपने नए स्पैल में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पवेलियन की राह दिखाकर टीम को राहत दिलाई। कॉनवे जिस समय आउट हुए, उस समय वे 153 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 54 रन बना चुके थे। उनका कैच मोहम्मद शमी ने पकड़ा। इस ओवर के बाद दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। उस समय कप्तान कीवी कप्तान केन विलियमसन 12 रन पर खेल रहे थे जबकि अनुभवी रॉस टेलर को अभी खाता खोलना है। 

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनोट ने बताया एसिड अटैक के बाद योग ने कैसे की बहन रंगोली की मदद, बोलीं- चेहरा आधा जल गया था, आंख की रोशनी चली गई थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जून 2021। इंटरनेशनल योग दिवस पर कंगना रनोट ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के एसिड अटैक की कहानी साझा की है। उनकी मानें तो इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया था कि उन्होंने बात करना बंद कर दिया था। एक्ट्रेस की मानें […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड