आईपीएल 2023 : चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन आईपीएल से बाहर, यह अफ्रीकी पेसर बना रिप्लेसमेंट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 मार्च 2023। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले ही सीएसके की टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज काइल जेमीसन आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस साल मिनी ऑक्शन में सीएसके ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था।  जेमीसन पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे हैं और फिलहाल रिहैब में हैं। हालांकि, उनका खेलना न के बराबर है। ऐसे में उन्होंने आईपीएल से भी दूरी बना ली है। अब सीएसके ने जेमीसन के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। सीएसके ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांदा मगाला को जेमीसन की जगह स्क्वॉड में शामिल किया है। मगाला को इस छोटे फॉर्मेट का काफी अनुभव है।

आईपीएल ने अपने बयान में कहा- दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक सिर्फ चार टी20 खेलने वाले पेसर का वहां के घरेलू क्रिकेट में काफी नाम है। वह घरेलू टी20 क्रिकेट में काफी विकेट ले चुके हैं और शानदार गेंदबाज हैं। वह सीएसके अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में जुड़ेंगे। मगाला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टी20 में तीन विकेट लिए हैं। वहीं, पांच वनडे में उनके नाम छह विकेट हैं। ओवरऑल टी20 करियर में मगाला 127 मैचोंम में 136 विकेट ले चुके हैं। 20 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। टी20 में उनका इकॉनमी रेट 8.00 का है। वहीं, इस फॉर्मेट में वह दो बार पारी में चार विकेट और दो बार पारी में पांच  विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा मगाला थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। 127 टी20 में उनके नाम 17.50 की औसत से 735 रन हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.52 का रहा। वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

बीवी के 'हुक्म' के बिना यह फैसला नहीं करते शरद केलकर, बोले- उसे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई तो...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 मार्च 2023। बॉलीवुड अभिनेता शरद  केलकर अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। शरद के अभिनय की फैंस काफी  सराहना करते हैं। शरद अपनी आगामी फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में वह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप