हेमंत सरकार के दो साल: कल रांची में मुख्यमंत्री जनता को गिनाएंगे उपलब्धियां, राज्यपाल को खुद जाकर दिया न्योता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 28 दिसंबर 2021। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कल यानी 29 दिसंबर को 2 सालों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए रांची में भव्य कार्यक्रम  करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन जाकर मुलाकात की और अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता दिया। दो वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन अपनी सरकार का लेखाजोखा जनता के सामने रखेंगे कि चुनावी घोषणाओं में उन्होंने जो वायदे किए थे उसमें कितना काम आगे बढ़ा और कितना अभी अटका पड़ा है इस पर भी वह  जनता को जानकारी देंगे। हालांकि,  विपक्ष पिछले कुछ दिनों से लगातार यह आरोप लगा रहा है कि अपने दो वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भव्य आयोजन में  कार्यक्रम को लेकर विभागवार भी तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्यक्रम में हर विभाग की ओर से उसकी उपलब्धियों को बखान किया जाएगा। साथ ही बताया जाएगा कि कोरोना संकट के बीच हेमंत सरकार ने किस तरह राज्य में विकास की गाड़ी को कैसे और कहां से आगे बढ़ाया। 

भाजपा कर रहा दसदबधी यक्ष

वहीं, राजभवन के पास भाजपा  नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार को सद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया   इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद हेमंत सरकार को गहरी नींद से जगाना हैॉ, हेमंत सरकार की मति मारी गई है, भगवान इस सरकार को सद्बुद्धि दें।

Leave a Reply

Next Post

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर में भाग ले रहीं 60 खिलाड़ी, घरेलू प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया खिलाड़ियों का चयन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु स्थित दक्षिण केंद्र में सोमवार से शुरू हुए सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर शुरू में 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों का चयन हाल में संपन्न 11वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, अंतर विभाग राष्ट्रीय […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला