नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं: कलेक्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की भी बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महाअभियान चलाए। ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी 31 दिसंबर तक सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना लिया जाए। इसमे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने कहा। कलेक्टर ने सीएचसी रतनपुर और तखतपुर में 20 नवंबर तक हर हाल में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणाें को अपने क्षेत्र में ही सोनोग्राफी की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में एक भी बेड खाली न रहे। बच्चों की सूची प्राथमिकता से पहले ही बनाकर रखें।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लगभग साढ़े 3 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों सहित मैदानी अमले की बैठक लेकर योजनाओं में प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पीएचसी एवं सब हेल्थ सेंटर में प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की कम दर पर असंतोष जताते हुए इसे बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। मोतियाबिंद मुक्त बिलासपुर के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरा करने कहा। मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का अंकेक्षण उचित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर संबंधित सुपरवाईजर सेक्टर इन्चार्ज एवं डीपीओ को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए। भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि महिलाएं इसका लाभ ले सके।
कलेक्टर ने जिले में कुपोषण की जानकारी लेते हुए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की। कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सही पोषणयुक्त भोजन देने पर जोर दिया। उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों तक लाने सामुदायिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर मानिटरिंग एप्प के जरिए कुपोषित बच्चों की सतत निगरानी करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, सिविल सर्जन अनिल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेश सिंह, डीपीएम प्यूली मजूमदार, सहित दोनों विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाके से दहले लोग, एफएसएल टीम ने एकत्र किए नमूने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2024। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सीआरपीएफ स्कूल की दीवार से सुनाई दी थी। धमाके के बाद धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप