खेल रत्न सात्विक-चिराग के चैंपियन बनने का सपना टूटा, चीनी जोड़ी ने फाइनल में हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। मलयेशिया ओपन 2024 के फाइनल में भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन के वांग चांग और लियांग वेइकेंग था। खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी 21-9, 18-21, 17-21 के अंतर से हार गई। हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित होने वाले सात्विक चिराग का सीजन के पहले टूर्नामेंट में जीत हासिल करने का सपना अधूरा रह गया। भारतीय जोड़ी ने आसानी से पहला गेम आसानी से जीता। सात्विक-चिराग ने शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और 21-9 के अंतर से गेम अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे और तीसरे गेम में जीत हासिल कर चीनी जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।

दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने 8-3 से आगे थी। यहां से भारतीय जोड़ी के लिए वापसी करना मुश्किल था। हालांकि, सात्विक-चिराग ने वापसी की भरपूर कोशिश की और स्कोर 19-16 तक ले गए। अंत में चीनी जोड़ी ने गेम 21-18 के अंतर से जीत लिया और मैच को तीसरे गें तक ले गए। तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और 6-2 की बढ़त बनाई। आधा गेम खत्म होने तक यह बढ़त 11-7 की थी। इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी की और स्कोर 12-12 कर दिया। चीनी जोड़ी ने शानदार खेल जारी रखा और स्कोर 21-18 तक अपने पक्ष में ले गए। अंत में वांग चांग और लियांग वेइकेंग ने गेम के साथ मैच अपने नाम किया और चैंपियन बन गए। भारतीय जोड़ी ने दुनिया की नंबर एक कोरियाई जोड़ी सेओ सेउंग जे और कांग मिन ह्युक को सेमीफाइनल के दौरान सीधे गेम में हराया था। सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम में पिछड़ने और आउट होने के बाद शानदार वापसी की और आठ अंकों की बढ़त के दौरान छह गेम प्वाइंट बचाए और अपने कोरियाई विरोधियों पर 21-18 22-20 से जीत दर्ज की। 
 सात्विक और चिराग पिछले साल सर्किट में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण, एशियाई चैम्पियनशिप, इंडोनेशियाई सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस ओपन सुपर 300 में खिताब जीते हैं। वे पिछले साल नवंबर में चाइना मास्टर्स सुपर 750 के फाइनल में भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Next Post

'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू कर रही हैं वापसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 जनवरी 2024। “कलियों का चमन” सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री हैं मेघना नायडू। इन्होंने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘क्या कूल है हम 3, […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक