हार के बावजूद बेन स्टोक्स ने जीता दिल; विराट कोहली को याद आई अपनी बात, विपक्षी स्टीव स्मिथ ने भी तारीफ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लंदन 03 जुलाई 2023। इंग्लैंड की टीम को एशेज सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से हरा दिया। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ सबने की है। इस लिस्ट में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ भी हैं।

कोहली को स्टोक्स के बारे में कही अपनी पुरानी बात याद आ गई। उन्होंने ट्वीट कर स्टोक्स की तारीफ की। साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी टीम बताया। उन्होंने लिखा, ”मैंने मजाक में बेन स्टोक्स को मेरे खिलाफ खेला सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी नहीं कहा था। उच्चस्तरीय पारी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी बहुत ही अच्छी टीम है।” कोहली ने कई बार स्टोक्स की तारीफ की है। वह आईपीएल में अपनी टीम (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) में भी स्टोक्स को शामिल करना चाहते थे।

स्टीव स्मिथ ने क्या कहा?

स्टोक्स के खिलाफ खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई अविश्वसनीय चीजें की हैं। स्मिथ ने कहा, ”उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में इस मैदान पर कुछ अविश्वसनीय चीजें की हैं। वह छोटे छोर को निशाना बना रहे थे। उन्होंने पहला शॉट दूसरे छोर पर खेला और आउट हो गए।” 

स्टोक्स के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें समाप्त हो गई थीं। वह जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो सिर्फ इंग्लैंड के ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दर्शक भी उनके लिए तालियां बजा रहे थे। स्टोक्स जब 114 रन पर थे तो स्मिथ ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ”मैं गेंद को नहीं पकड़ पाया। विकेट के स्क्वायर में गेंद को पकड़ना काफी मुश्किल था। स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को लोगों को जीवन देना कठिन होता है।”

Leave a Reply

Next Post

सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 जुलाई 2023। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन