सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 जुलाई 2023। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि, इसके साथ ही यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे!

आवाज से कराएंगे उपस्थिति दर्ज
नाना पाटेकर इस फिल्म में अभिनय करते नजर नहीं आएंगे। जी हां, एक्टर किसी किरदार में नहीं दिखेंगे, बल्कि अपनी आवाज के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह  इस फिल्म में वॉइस ओवर देते नजर आएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘नाना पाटेकर ने ‘गदर 2’ के लिए वॉइस ओवर किया है। उन्होंने ‘गदर 2’ के लिए अपनी आवाज दी है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को ‘गदर 2’ से रूबरू कराएगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी जगह इस बार यह जिम्मेदारी नाना पाटेकर निभाते नजर आएंगे और अपनी दमदार आवाज से फिल्म को पावरफुल बनाएंगे। बता दें कि ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

इस फिल्म से होगा क्लैश
‘गदर 2’ अपनी रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और गौरव चोपड़ा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

अपने गुरु धीरुभाई को नीता अंबानी ने किया याद, गुरु पूर्णिमा पर NMACC में शुरु की नई परंपरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 जुलाई 2023। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में नीता अंबानी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर वार्षिक उत्सव की एक परंपरा शुरु की है। इस दौरान उत्सव की शुरुआत करते हुए बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने गुरु और शिष्य के रिश्ते […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज