ओमिक्रॉन संक्रमित युवक घूम आया होटल और मॉल, सबकी ट्रेसिंग और टेस्टिंग बनी चुनौती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

तिरुवनंतपुरम 17 दिसंबर 2021। केरल में ओमिक्रॉन से संक्रमित युवक कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़कर मॉल, रेस्टोरेंट समेत मार्केट में जा पहुंचा है। संक्रमित युवक द्वारा मार्केट घूमने के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं।  अब प्रशासन इस युवक के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि संक्रमित युवक मॉल में किन-किन दुकानों में गया और उसके संपर्क में कितने लोग आए हैं। वहीं, जिस रेस्टोरेंट में वह खाना खाया है, उसके आसपास कितने लोग वहां मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि विभाग युवक का रूट मैट जारी करेगा और उसके संपर्क में आए लोगों से अपील किया जाएगा कि वो जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें और कोरोना टेस्ट करवाए। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने पर जरुरी प्रोटोकॉल्स का नियम पूर्वक पालन करने बेहद ही जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है। ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट से कई गुणा ताकतवर है। बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट पूरे समुदाय को एक साथ अपनी चपेट में ले सकता है। 

केरल में कोरोना बेकाबू

देश में कोरोना प्रभावित वाला राज्य केरल ही है। देश में कुल कोरोना आंकड़ों में से आधा से ज्यादा संक्रमित मरीज यहीं से निकल रहे हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 3,404 नए मामले सामने आए हैं और 320 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  51,95,997 और मरने वालों का आंकड़ा 43,946 तक पहुंच गया है। 

Leave a Reply

Next Post

जैकलीन-सुकेश मामला: होम सेक्रेटरी बनकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से की थी ठगी, अमित शाह के नाम पर लिए थे 200 करोड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 दिसंबर 2021। करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के कथित ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर का एक और खेल उजागर हुआ है। उन पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड