टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को मिलेंगे आईपीएल चैंपियन टीम से करोड़ों रुपये कम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। आईसीसी ने इसका ऐलान 30 सितंबर को किया। इसमें खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन टीम से करीब सात करोड़ रुपये कम मिलेंगे। आईसीसी के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 13.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे, वहीं अगर हम आईपीएल 2022 की बात करें तो विनिंग टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उप-विजेता टीम को 8 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं आईपीएल में उप-विजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी। इसका मतलब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उप-विजेता टीम को करीब इसके आधे ही प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे। आईपीएल 2022 में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को सात करोड़ रुपये जबकि चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिले।

अगर बात टी20 वर्ल्ड कप 2022 की करें तो सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को चार-चार लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.25 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 की तरह ही सुपर-12 राउंड से बाहर होने वाली आठ टीमों को 70 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 56 लाख रुपये) मिलेंगे। अफगानस्तिान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकस्तिान और दक्षिण अफ्रीका सुपर-12 में पहुंच चुके हैं। पहले दौर में बाहर हुई चारों टीमों को प्रत्येक को 40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 32.5 लाख रुपये) मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पंडा मोहन गिरी गोस्वामी और पुजारी कन्हैया प्रसाद […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग