मातम में बदली बच्चे के मुंडन की खुशियां, बाउंड्रीवॉल से टकराकर पलटी कार , 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सीहोर 11 मई 2024। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि सलकनपुर में भोपाल के रहने वाले 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पांच लोग एक ही परिवार के हैं और छठवां ड्राइवर है, इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल के चौकसे नगर में रहने वाले मोहित अपने 3 महीने के बच्चे का मुंडन कराने के लिए सलकनपुर गए थे। जब वह वापस भोपाल लौट रहे थे तब उनकी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

बाउंड्रीबॉल से टकराई कार फिर पलटी..

 अचानक गाड़ी घाट की बाउंड्री बॉल से टकराई और पलट गई। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि हादसे में शारदा प्रसाद ,राजेंद्र ,लक्ष्मी नारायण ,अपर्णा ,उषा, पुष्पलता ने दम तोड़ दिया है। घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल लाया गया। इस हादसे में पूरा परिवार ही उजड़ गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डीसीएम और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दूल्हे समेत चार जिंदा जले

कानपुर। शुक्रवार देर रात झांसी कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है।

एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रहा था। उसकी कार में आकाश समेत उसका भाई भतीजा ईशु (7) एवं आशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। सभी बाराती कर के अंदर फंस गए। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।

दूल्हे की कार से कुछ दूर पर उनके अन्य परिजन भी थे। जब तक वह पहुंचे कार आग की लपटों में घिर गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर अंदर से लोगों को निकाला। तब तक आकाश उसके भाई ईशू, आशीष समेत कर ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में नाबालिगों की चाकू से गोदकर हत्या, कुछ दिन पहले थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 मई 2024। दिल्ली में कथित तौर पर चाकू गोद कर 17 वर्षीय दो लड़कों की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार को टिगरी इलाके में हुई और […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय