नीट पेपर धांधली के विरोध में युवाओं और कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव कर लगाया ताला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबाला 22 जून 2024। नीट परीक्षा के दौरान हुई धांधली के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान की अगुवाई में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा रोष प्रदर्शन किया। सेक्टर 10 गुरुद्वारा चौक से पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे और घेराव कर पार्टी दफ्तर पर ताला लगा दिया। सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की और प्रधानमंत्री को युवाओं का भविष्य अंधकार में झोंकने का जिम्मेदार ठहराया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान ने शहर के सेक्टर 10 गुरुद्वारा चौक से पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन की अगुवाई की और कहा कि जब सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था नहीं चला सकती तो उन्हें भाजपा कार्यालय भी नहीं चलाना चाहिए। इसी के विरोध में अंबाला भाजपा जिला कार्यालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों ने ताला लगा दिया। 

चौहान ने कहा कि आज जहां-जहां मौजूदा सरकार है, वहां-वहां पेपर लीक हो रहे हैं, जिसे देखकर ये समझ नहीं आता कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में सरकारों का राज है या शिक्षा माफियाओं का राज? उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि उसमें इस बात का डर बैठ गया है कि जब वो एक साल की तैयारी के बाद परीक्षा देने जाएगा तब पेपर होगा भी या नहीं? या पेपर पहले से लीक हो जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा छात्रों और युवाओं ने भी शामिल होकर रोष जताया।

Leave a Reply

Next Post

मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 22 जून 2024। आरोग्य केंद्र में काम करने वाले सामुदायिक चिकित्सा कर्मचारियों ने तीन मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में कोरबा जिले के सभी केदो को मिलाकर 170 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। उनकी हड़ताल से संबंधित केंदों पर आधारित चिकित्सा […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर