IPL 2023: मुंबई-चेन्नई मैच से पहले धोनी से मिले ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर ने रोहित को दिए बैटिंग टिप्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहल मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी। वहीं, दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से है। इस मैच को आईपीएल का एल क्लासिको भी कहा जाता है यानी दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की टक्कर। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकदूसरे से मुलाकात की। मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी मिले। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ट्रेनिंग से टाइम निकालकर मुंबई के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके ईशान किशन से बातचीत का वीडियो सामने आया है। धोनी काफी देर तक ईशान से बातचीत करते दिखे। इसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर शेयर किया है।’ मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर ने भी वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया। MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते दिखे। साथ ही तेंदुलकर काफी देर तक रोहित को बैटिंग टिप्स भी देते दिखाई दिए। रोहित पिछले कुछ समय से बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले मैच में वह 10 गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके थे। 

चेन्नई की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स को 12 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

Leave a Reply

Next Post

प्रियांशु ने ची यू जेन को हराया, पहली बार किसी सुपर-300 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। प्रियांशु राजावत ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए ओरलिआंस मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 61 चीनी ताईपे के ची यू जेन को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से 44 मिनट […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात