आर्थिक सर्वेक्षण पेश, प्रति व्यक्ति आय 5.7%, प्रदेश की अर्थव्यवस्था 16% की रफ्तार से बढ़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 28 फरवरी 2023। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसमें मध्यप्रदेश की उजली तस्वीर पेश की गई है। यह दावा किया गया है कि पिछले वर्ष आर्थिक समृद्धि में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा और इसने जीएसडीपी में 16.43 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की। वहीं, दस वर्षों में यह बढ़ोतरी 319 प्रतिशत हुई है। राज्य सांख्यिकी आयोग भी देश में सबसे मध्यप्रदेश में ही गठित हुआ है।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार स्थिर कीमतों पर मध्यप्रदेश में 2022-23 के अग्रिम अनुमान के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 5.67 प्रतिशत बढ़कर 65,023 रुपये हो गई है। हालांकि, यह राष्ट्रीय आय 96,522 रुपये प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति से अब भी 32% या 31,499 रुपये कम है। राज्य सरकार का कहना है कि मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2011-12 में 38,497 रुपये थी, जो इन वर्षों में 70 प्रतिशत बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था पांच बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें मध्यप्रदेश ने अपना योगदान 550 बिलियन डॉलर रखने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश इस ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश का जीएसडीपी स्थिर कीमतों पर 7.06 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ा है।

14% बढ़ा बजट
मध्यप्रदेश सरकार के बजट का आकार भी तेजी से बढ़ रहा है। 2001 में मध्यप्रदेश का बजट महज 16,393 करोड़ रुपये का था, जो 2023 में बढ़कर 2,47,715 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह वृद्धि 15 गुना है। प्रदेश का व्यय बजट पिछले वित्त वर्ष में 2,17,313 करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमानों में 14 प्रतिशत बढ़कर 2,47,715 करोड़ रुपये किया गया है।

राजस्व में भी हो रही है बढ़ोतरी
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2018-19 से 2021-22 के बीच राज्य का राजस्व 7.94 प्रतिवर्ष सीएजीआर से बढ़ा है। यानी हर साल औसतन उसमें करीब आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2022-23 के बजट अनुमानों में राज्य की अपनी राजस्व वृद्धि दर 13.32 प्रतिशत रही, जबकि केंद्रीय करों में हिसस्दारी पिछले साल की तुलना में 9.81 प्रतिशत तक बढ़ी है।

सिंचाई क्षमता बढ़ी तो कृषि विकास दर ने भी रिकॉर्ड तोड़ा
सिंचाई क्षमता में बढ़ोतरी से मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि दर्ज हुई है। 2003 में सिंचाई क्षमता सिर्फ 7 लाख 68 हजार हेक्टेयर थी, जो 2022 में बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। गेहूं के निर्यात में मध्यप्रदेश देश में नम्बर एक बना हुआ है। देश में कुल गेहूं के निर्यात में मध्यप्रदेश की 46% भागीदारी है। बीते वर्षों में गेहूं उत्पादन 169 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 600 मीट्रिक टन के पार पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य बजट में भी रिकॉर्ड वृद्धि  
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार समृद्ध हो रहा है। मध्यप्रदेश का हेल्थ बजट 662 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,400 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। पैरा मेडिकल स्टाफ की संख्या में 2003 के मुकाबले अब तक 43,500 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

पॉवर सरप्लस स्टेट
मध्यप्रदेश पॉवर में सरप्लस स्टेट बन चुका है। मध्यप्रदेश में जहां साल 2003 तक ऊर्जा क्षमता सिर्फ 5,173 मेगावॉट थी जो वर्ष 2022 में बढ़कर 28,000 मेगावॉट हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा ऑपरेशन : डीजीपी अशोक जुनेजा ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ की जॉइंट मीटिंग, जवानों को सतर्क रहने कहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जगदलपुर / रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में चार जवानों की मौत के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने सीआरपीएफ के एडीजी और अन्य अधिकारियों के साथ जॉइंट मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा. हालांकि उन्होंने ज्यादा […]

You May Like

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक को एक और बड़ा झटका, 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा....|....भाजपा कुछ भी प्रचार-प्रसार कर ले, झूठ पर हमेशा भारी पड़ता है सच : सचिन पायलट....|....धूप से हुई टैनिंग को हटाती है यह एक सब्जी, चेहरे से हटने लगते हैं दाग-धब्बे....|....शरीर की गर्माहट को कम करते हैं ये 5 फल, शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स....|....सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की....|....प्रियंका गांधी का दावा- 'आज देश में 70 करोड़ बेरोजगार', बीजेपी-सीएम सरमा पर भी साधा निशाना....|....राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पूर्व सीएम बघेल ने खाई बासी, सोशल मीडिया पर शुरु किया कैंपेन....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी, कहा- ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं, इन पर टिका है हमारा विकास....|....मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने पूरे जोश के साथ तैयार है जनता : अमित शाह....|....छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान,पारा 43 डिग्री के पार