ककराैली में बवाल, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, हंगामा, पुलिस पर पथराव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुजफ्फरनगर 20 नवंबर 2024। मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह नाै बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

कई जगह हंगामा
मतदान के दाैरान कई केंद्रों पर हंगामा हुआ तो किथाैड़ा में सपा ने पुलिस पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। ककराैली में ग्रामीणों ने मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दाैरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

आवैसी, अखिलेश ने ककराैली में की थी जनसभा
बता दें कि ककराैली में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार के दाैरान ककराैली को ही जनसभा के लिए चुना तो वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्ीन ओवैसी भी यहां मतदाताओं की नव्ज भांपने पहुंचे और इसी क्षेत्र में जोर दिया। ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाया। विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया।

ग्रामीणों ने रोड किया जाम, पथराव
ककराैली में तैनात पुलिस फोर्स माैके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रोड जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। बताया गया कि इस दाैरान पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस फोर्स ने स्थिति  संभाली। फिलहाल यहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

इस बात पर हुआ विवाद
ककरौली में सुबह सात बजे मतदान केंद्र पर मतदान जैसे ही शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया। इस दाैरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया।

Leave a Reply

Next Post

'महिलाओं-बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध', सीएम सिंह बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंफाल 20 नवंबर 2024। कुकी उग्रवादियों की तरफ से छह लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक दोषियों […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक