पर्यटन मंत्री ने पर्वतारोही दल को हिमाचल प्रदेश के लिए किया रवाना : छत्तीसगढ़ में भी स्थानीय स्तर पर माउंटेन ट्रेकिंग की संभावनाएं: मंत्री श्री साहू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 09 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सैद्धांतिक सहयोग से पर्वतारोहियों का एक दल माउंट फ्रेंडशिप पिक एक्सपीडेशन के तहत् मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित पर्वत पर ट्रेकिंग के लिए जा रहा है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय से दल के सदस्यों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। श्री साहू ने दल के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय स्तर के इस दल में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली के पर्वतारोही शामिल है। यह अभियान 11 से 28 अक्टूबर तक है। इसके अंतर्गत 17 से 24 अक्टूबर तक सोलांग वेली हिमाचल प्रदेश में स्थित माउंट फ्रेंडशिप पिक में आरोहण किया जाएगा। जिसकी ऊंचाई लगभग 19 हजार फीट है।

पर्यटन मंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी स्थानीय स्तर पर माउंटेन ट्रेकिंग की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्वतारोही दल के अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर ट्रेकिंग की संभावनाएँ तलाशने, उसको व्यवसाय स्तर पर जोड़ने, सुविधाएं उपलब्ध कराने, जी.ओ. टैग से जोड़ने, रूट आइडेंटिफी करने आदि कार्य के लिए किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

IPL में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से

शेयर करेचेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम साढ़े 7 बजे दुबई में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) होगा। लीग का 24वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच दोपहर साढ़े 3 बजे […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प