अपहरण के बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को धारदार हथियार से किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुुर 22 अगस्त 2023। फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सलियों ने धारदार हथियार से जख्मी कर सोमनपल्ली के पास छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हुए महेश गोटा को कुटरू में प्राथमिक उपचार के बाद कुटरू मेडिकल ऑफिसर निखकेश नंद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ला रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि महेश गोटा को काफी गंभीर चोट आई हैं। बता दें कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दामाराम के चिकटराज पहाड़ी से 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। लेकिन पूर्व सरपंच को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच धारदार हथियार से घायल कर नक्सलियों ने महेश गोटा को सोमनपल्ली के पास घायल अवस्था मे छोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल हुए गोटा को परिजनों ने कुटरू अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल लाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Next Post

'आपको टीम पसंद नहीं तो मैच मत देखिए', अश्विन के नाम पर भड़के सुनील गावस्कर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अगस्त 2023। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को नहीं रखे जाने पर कुछ फैंस निराश हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख रहे हैं। भारत ने 17 सदस्यीय टीम में तीन स्पिनर के […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात