पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन में पूरे किए 23 साल, अमित शाह समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने की तारीफ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ उनके सार्वजनिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा के तमाम नेताओं की तरफ से उन्हें बधाई और उनके जनसेवा की सराहना की जा रही है। वहीं आज से भाजपा शासित राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी पीएम मोदी को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरे हुए हैं। एक व्यक्ति अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा को कैसे समर्पित कर सकता है, यह 23 वर्ष की साधना उस अद्वितीय समर्पण की प्रतीक है। यह 23 वर्षीय यात्रा, सामाजिक जीवन जीने वालों के लिए जीवंत प्रेरणा है। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनकी इस यात्रा का साक्षी रहा हूं।

सेवा और समर्पण के 23 वर्ष पूरे- अमित शाह
प्रधानमंत्री मोदी ने यह दिखाया कि कैसे गरीब कल्याण, विकास, देश की सुरक्षा व वैश्विक पहचान को मजबूती देने के कार्य समानांतर किए जा सकते हैं। उन्होंने समस्याओं को टुकड़ों में देखने की जगह, समग्र समाधान का विजन देश के सामने रखा। बिना रुके, बिना थके, बिना अपनी परवाह किये देश और देशवासियों के लिए समर्पित ऐसे राष्ट्रसाधक मोदी जी को सेवा और समर्पण के 23 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देता हूं।

फडणवीस ने कहा – पीएम से सीखने की जरूरत
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 23 साल पूरे करने के बारे में पूछे गए सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल्य आधारित राजनीति का उदाहरण पेश किया है और अन्य नेताओं को, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उनसे सीखना चाहिए कि उन्होंने किस तरह स्वच्छ छवि के साथ काम किया।

Leave a Reply

Next Post

'मोहल्ला क्लीनिक में दवा नहीं': नौ साल में जनता को नहीं हुई कोई परेशानी, केजरीवाल और सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2024। दिल्ली में सड़कों की मरम्मत को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद भाजपा वालों ने दिल्ली की जनता को परेशान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप