अनुराधा पौडवाल ने लगाए मंजीत गुलेरिया के साथ रोमांटिक सॉन्ग में चार चाँद

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 अगस्त 2025। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अरुण वासावड फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत एक म्युजिकल एल्बम के लिए  29 जुलाई 2025 को मुम्बई मे स्थित सुरेश वाडकर के अजीवासन रिकार्डिंग स्टूडियो में 90 के दशक जैसे फ्लेवर वाला एक खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग रिकॉर्ड किया। मंजीत गुलेरिया इस गीत के मेल गायक हैं एवं साथ ही वह ई.पी (एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर) भी हैं। मंजीत गुलेरिया के एमजीएमएम – मंजीत गुलेरिया म्यूजिकल मूड द्वारा ये म्युज़िक वीडियो रिलीज किया जाएगा जिसके निर्देशक मिस्टर राज (क्रिएटिव मीडिया यूएसए) हैं। इस गीत के संगीतकार बिलाल शफ़ी पटेल जबकि गीतकार जमील अहमद और बिलाल शफ़ी पटेल हैं।

पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आज एक सुन्दर रोमांटिक गीत रिकार्ड किया है जो श्रोताओ को 90 के दशक के मेलोडी गीतों की याद दिला देगा। सिंगर मंजीत गुलेरिया ने इसका मेल हिस्सा गाया है। फिल्म का संगीत अच्छा है और इसके बोल भी आकर्षक हैं। अरुण वासावड ने कहा कि अनुराधा जी ने आवाज देकर गीत मे चार चांद लगा दिया है। जल्द ही अमेरीका मे इसके वीडियो की शूटिंग होगी और फिर इसे रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 अगस्त 2025। शाहरुख़ खान वाकई भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मेगा ब्लॉकबस्टर दी हैं। ‘किंग खान’ और ‘बादशाह ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से मशहूर SRK की स्टारडम पूरी दुनिया में फैली हुई […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज