स्मृति ईरानी को भाजपा की गुटबाजी कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ेगा – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नवनियुक्त प्रभारी स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आ रही है, उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत है। स्मृति ईरानी को भाजपा की गुटबाजी कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ेगा। स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार प्रदेशवासियों के लिए सिर दर्द बन चुकी है। यह सरकार पौने तीन सालों में जनता का भरोसा खो चुकी है। सरकार में भ्रष्टाचार हावी है, कमीशनखोरी सरकार में बैठे लोगों का लक्ष्य बन गया है। उम्मीद है कि आप भाजपा सरकार को उसका कर्तव्य याद दिलाने का प्रयास जरूर करेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश भाजपा की गुटबाजी से निपटना और कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना होगा। भाजपा सरकार में मंत्रियों में आपसी सिर फुटव्वल है। मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावती तेवर में है। वरिष्ठ विधायकों, नेताओं को सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से नाराज है। सरकार में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इन सबको संभालना स्मृति ईरानी के लिये बड़ी चुनौती होगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करके सुर्खियों में रही है। गैस, सिलेंडर के बढ़ते दामो के खिलाफ सिलेंडर उठाये हुये उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आज गैस, खाद्य तेल, शक्कर, राशन सामाग्री, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी के दाम बेतहाशा बढ़े गये है। जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आ रही है तो महंगाई पर भी कुछ जरूर कहें।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी की गारंटी में भाजपा ने महिलाओं को 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। उनसे आग्रह है कि हर महिला को 500 रू. में सिलेंडर दिलवाये, 35 रू. में पेट्रोल-डीजल, 13 रू. में शक्कर भी स्मृति जी जनता को दिलवाये। मोदी की गारंटी के वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे भाजपा सरकार कब पूरा करेगी? इसका जवाब स्मृति ईरानी को राज्य की जनता को देना होगा।  

Leave a Reply

Next Post

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम

शेयर करेडोनाल्ड ट्रंप बोले- कल हो सकता है हमला, डील का रास्ता भी खुला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           फ्लोरिडा, 25 अक्टूबर 2026। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संकेत दिया कि अमेरिका ईरान पर जल्द हमला कर सकता […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई